सुरेंद्र प्रसाद चुने गये अंचल मंत्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) अंचल का 21 वां लोकल सम्मेलन झकस पासवान नगर एएन उच्च विद्यालय रानी सकरपुरा में सोमवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन में 15 सदस्यीय अंचल कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र प्रसाद महतो को खगडि़या अंचल की लोकल कमेटी का अंचल मंत्री चुना गया. सबसे पहले […]

विज्ञापन

खगडि़या. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) अंचल का 21 वां लोकल सम्मेलन झकस पासवान नगर एएन उच्च विद्यालय रानी सकरपुरा में सोमवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन में 15 सदस्यीय अंचल कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र प्रसाद महतो को खगडि़या अंचल की लोकल कमेटी का अंचल मंत्री चुना गया. सबसे पहले पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सर्वोदय शर्मा द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया. कार्यकर्ताओं ने शहीदों की वेदी पर पुष्पांजलि की. सम्मेलन को पूर्व प्रमुख शिव जी महतो राज सचिव मंडल सदस्य का सर्वोदय शर्मा ने संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को किसान मजदूर विरोधी करार दिया तथा उसके खिलाफ किसानों, मजदूरों को एकजुट होकर संगठित संघर्ष चलाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन