युवा अध्यक्ष करेंगे पार्टी को मजबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 19 में कैप्सन : युवाध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष खगडि़या. स्थानीय कचहरी रोड में राष्ट्रवादी कांगेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने रणधीर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष का पद सौंपा है. उन्हें मनोनीत किये जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रंणधीर सिंह के […]

विज्ञापन

फोटो है 19 में कैप्सन : युवाध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष खगडि़या. स्थानीय कचहरी रोड में राष्ट्रवादी कांगेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने रणधीर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष का पद सौंपा है. उन्हें मनोनीत किये जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रंणधीर सिंह के मनोनयन से जिले में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि नव मनोनीत युवा संयोजक जिले के सभी प्रखंडों में अपने संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाने की अपील की. वहीं युवा संयोजक सह जिलाध्यक्ष रंणधीर सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा दिये पद के अनुरूप कार्य करेंगे. मौके पर नवीन कुमार महतो, अरविंद कुमार, सुधांशु चौधरी, मो बारो, सुनील कुमार झा, अजय कुमार, रोहित कुमार, राजेश प्रसाद एवं सचिदानंद सिंह आदि नेताओं ने नव मनोनीत युवा अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन