शिविर में बंटी कन्या विवाह योजना का चेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 11:02 PM
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर के दूसरे दिन चयनित पंचायत के लाभार्थियों के बीच कन्या विवाह योजना की राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित शिविर में पचोत, कुर्बन, महिनाथनगर, दिघोन व केजरी पंचायत के चयनित लाभुकों के बीच योजना की राशि का एकाउंट पेयी चेक […]
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर के दूसरे दिन चयनित पंचायत के लाभार्थियों के बीच कन्या विवाह योजना की राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित शिविर में पचोत, कुर्बन, महिनाथनगर, दिघोन व केजरी पंचायत के चयनित लाभुकों के बीच योजना की राशि का एकाउंट पेयी चेक वितरण किया गया. पंचायतवार महिनाथनगर से 15, केजरी से 11, माली से तीन, पचोत से 48, कुर्बन से 15 व दिघौन से 16 चयनित लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया जाना था. लेकिन शिविर मंे वितरण कार्य विलंब से प्रारंभ होने के कारण दूर-दराज के लाभुक बगैर चेक लिए चले गये. वहीं कुछ लाभार्थी अपने ससुराल चली गयी थी. बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार चयनित 486 लाभुकों में 450 लाभुकों के बीच चेक का वितरण कर दिया गया. शेष वंचित लाभुकों के बीच तिथि निर्धारित कर वितरण करवा दिया जायेगा. शिविर में पचोत मुखिया अवधेश सिंह, जदयू प्रखंड प्रवक्ता तारणी सिंह ने लाभुक को चेक प्रदान किया. मौके पर युवा शक्ति के विकास पासवान, पंकज यादव, प्रखंड नाजिर मो चांद आलम समेत संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










