पूर्व सीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक करते संघ के लोग खगडि़या. बिहार राज्य डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ के जिला इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय सेल टैक्स ऑफिस के प्रांगण में संपन्न हुई. बैठक में आगामी सात दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खगडि़या आगमन पर संघ के द्वारा छह सूत्री मांगों का […]

विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक करते संघ के लोग खगडि़या. बिहार राज्य डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ के जिला इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय सेल टैक्स ऑफिस के प्रांगण में संपन्न हुई. बैठक में आगामी सात दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खगडि़या आगमन पर संघ के द्वारा छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपने को लेकर विचार किया गया. संघ के अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सर्विस प्रोमाईडर को हटाना, दक्षता परीक्षा को समाप्त किया जाय, नियत समय पर वेतन भुगतान किया जाय, 60 वर्षों के लिये सेवा नियमित किये जाने आदि संबंधी मांग पूर्व सीएम को सौंपा जायेगा. इसके अलावा मानदेय को हटा कर वेतनमान किये जाने की मांग भी की जायेगी. संघ के मीडिया प्रभारी अभिजीत आनंद द्वारा बताया गया कि हम अपनी मांगों को सरकार के समक्ष दृढ़ता पूर्वक पहुंचाने का काम करेंगे . साथ ही साथ उन्होंने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को संघ के सालाना आम बैठक का आयोजन किया जायेगा. जिसमें बेलट्रॉन के सभी डाटा ऑपरेटर को भाग लेने का अनुरोध किया गया है. मौके पर रणवीर कुमार, अपील कुमार, मुकेश, ऋषिराज, मुन्ना, बंटी, मो जावेद, मो इमरान, नीलू सोनी, पिंकी भारती, रू बी कुमारी, गोविंद, शिवानंद, रमण, हीरा, विजय, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन