अतिक्रमण जमीन को हटाने गयी पुलिस के साथ नोक झोंक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2014 10:02 PM

विज्ञापन

मानसी. शनिवार को थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत मे बजरंगवली चौक के समीप अतिक्रमण मुक्त कराने गयी पुलिस के साथ अतिक्रमणकारियो से नोकझोक हुई. काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा तब जाकर गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया. मालूम हो कि सैदपुर गांव के बजरंगवली चौक के समीप गैर मजरूआ जमीन पर […]

विज्ञापन

मानसी. शनिवार को थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत मे बजरंगवली चौक के समीप अतिक्रमण मुक्त कराने गयी पुलिस के साथ अतिक्रमणकारियो से नोकझोक हुई. काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा तब जाकर गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया. मालूम हो कि सैदपुर गांव के बजरंगवली चौक के समीप गैर मजरूआ जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए अंचल द्वारा मापी करायी गयी थी. जहां गांव के ही कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमित कर ली गयी थी. शिकायत मिलने पर उक्त लोगों के खिलाफ अंचल द्वारा नोटिस भी भेजा गया था. सीओ द्वारा कारवायी करते हुए उक्त जमीन को खाली कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया गया. अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध करने पर पुलिस के साथ नोकझोक भी हुई. सीओ शशि भूषण झा ने बताया कि उक्त जमीन को मुक्त करा लिया गया. आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए जमीन की मापी के समय जमीन खाली था बाद मे उस जमीन पर गुपचुप तरीका से झोंपड़ी बना लिया. कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन को खाली कराया गया. इधर पीडि़त परिवार के सदस्य बबलू यादव ने बताया कि उक्त जमीन पर वर्षो से रह रहे है. पुलिस द्वारा जबरन खाली कराया गया. मौके पर एसआइ ध्रुव कुमार, एसएन सिंह सहित दर्जनों पुलिस बलों में महिला पुलिस बल भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन