सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
खगडि़या : एनएच 31 पर शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 को ठाठा गांव के समीप जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार ठाठा गांव निवासी गुदर यादव […]
खगडि़या : एनएच 31 पर शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 को ठाठा गांव के समीप जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार ठाठा गांव निवासी गुदर यादव की पत्नी खगडि़या से ठाठा अपने घर जा रही थी.
ठाठा चौक के समीप ऑटो से उतरते ही खगडि़या की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिसके कारण महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया. शव को देखते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया. पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी. थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने बताया कि पीडि़त के परिजनों को हर संभव सुविधा मुहैया करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










