रामजानकी विवाह महोत्सव की निकली झांकी
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बाजार परिसर में राम-जानकी विवाह महोत्सव के अवसर पर भव्य झांकी निकाली गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम भव्य झांकी स्थानीय राम-जानकी ठाकुरबाड़ी से निकल कर पूरे बाजार का परिभ्रमण किया. आकर्षक झांकी में राम बने आर्यभट्ट अध्ययन केंद्र के स्कूली छात्र दीपक कुमार, सीता अभिषेक कुमार व लक्ष्मण […]
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बाजार परिसर में राम-जानकी विवाह महोत्सव के अवसर पर भव्य झांकी निकाली गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम भव्य झांकी स्थानीय राम-जानकी ठाकुरबाड़ी से निकल कर पूरे बाजार का परिभ्रमण किया. आकर्षक झांकी में राम बने आर्यभट्ट अध्ययन केंद्र के स्कूली छात्र दीपक कुमार, सीता अभिषेक कुमार व लक्ष्मण के रूप मे संदीप कुमार एवं हनुमान के रूप मे शिवदत्त कुमार ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे. ठाकुरबाड़ी के महंथ दिनेश शर्मा ने बताया कि रात्रि में भजन-कीर्तन कर राम-जानकी विवाहोत्सव मनाया जाएगा व आगन्तुक संतो को भोजन कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










