अब तक शुरू नहीं हुई धान की खरीदारी
खगडि़या. जिले में धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं हुई है. जिले को 55 हजार एमटी धान की खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसएफसी एवं पैक्स के द्वारा धान की खरीदारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. आज दूसरे दिन बुधवार को जिले में कहीं भी इन दोनों एजेंसी […]
खगडि़या. जिले में धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं हुई है. जिले को 55 हजार एमटी धान की खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसएफसी एवं पैक्स के द्वारा धान की खरीदारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. आज दूसरे दिन बुधवार को जिले में कहीं भी इन दोनों एजेंसी के द्वारा धान की खरीदारी आरंभ नहीं की गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक एसएफसी सभी प्रखंडों में एवं पैक्स के सभी पंचायतों में धान की खरीदारी शुरू नहीं हो पायी है. इधर पूछे जाने पर डीसीओ रामाश्रय राम ने बताया कि धान अधिप्राप्ति शीघ्र ही शुरू की जायेगी. अभी किसान भी धान बेचने नहीं आ रहे है. वहीं एसएफसी प्रबंधक ने बताया कि धान अधिप्राप्ति की तैयारी की जा रही है. पांच दिनों में किसानों से धान की अधिप्राप्ति शुरू कर दी जायेगी. इधर धान की खरीदारी आरंभ नहीं होने से किसानों ने नाराजगी व्यक्त की है. ओलापुर पंचायत के मृत्युंजय सिंह, गोगरी पंचायत के संजय सिंह, बरैय के नरेश प्रसाद ने नाराजगी स्पष्ट की. इन्होंने कहा कि क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण उन्हें अपने धान को रखना पड़ रहा है. अगर समय पर इनकी धान की बिक्री हो जाती है, तो उन्हें रबी फसल की बुआई सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










