केंद्र का संचालन नहीं होने पर होगी कार्रवाई
गोगरी. प्रखंड के बीआरसी में तालीमी मरकज एवं टोला सेवकों की बैठक मंगलवार को हुई. मौके पर बीइओ हरेंद्र रजक ने मुख्यमंत्री महादलित अल्पसंख्यक अक्षर आंचल योजना के तहत खोले गये केंद्रों के नियमित संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि नियमित केंद्र संचालन नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर केआरपी […]
गोगरी. प्रखंड के बीआरसी में तालीमी मरकज एवं टोला सेवकों की बैठक मंगलवार को हुई. मौके पर बीइओ हरेंद्र रजक ने मुख्यमंत्री महादलित अल्पसंख्यक अक्षर आंचल योजना के तहत खोले गये केंद्रों के नियमित संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि नियमित केंद्र संचालन नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर केआरपी अरीमर्दन, आद्री प्रतिनिधि नवीन कुमार सिन्हा, लोक शिक्षा समिति के समन्वयक दिनेश पासवान उपस्थित थे. वहीं केंद्र संचालन को लेकर कहा कि निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पायी गयी, तो वहां के टोला सेवक व तालीमी मरकज पर कार्रवाई होगी़ मौके पर हरि किशोर मल्लिक, रेहाना खातून, श्वेता भारती सहित कई टोला सेवक व तालीमी मरकज उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










