एक साथ साढ़े तीन सौ आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास
डीएम ने कहा अभी तो है शुरूआत ,जल्द पूरे होंगे लक्ष्यफोटो है 4 व 5 मेंकैप्सन – शिलान्यास करते जिप अध्यक्ष व डीएम एवं उपस्थित अधिकारीखगडि़या. एक साथ जिले में साढ़ेतीन सौ आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया. मंगलवार को रूढ़ सेठी प्रशिक्षण भवन के समीप बनाये गये शिलापट्ट के पास डीएम […]
डीएम ने कहा अभी तो है शुरूआत ,जल्द पूरे होंगे लक्ष्यफोटो है 4 व 5 मेंकैप्सन – शिलान्यास करते जिप अध्यक्ष व डीएम एवं उपस्थित अधिकारीखगडि़या. एक साथ जिले में साढ़ेतीन सौ आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया. मंगलवार को रूढ़ सेठी प्रशिक्षण भवन के समीप बनाये गये शिलापट्ट के पास डीएम राजीव रोशन की मौजूदगी में जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव , सदर एवं अलौली प्रखंड के प्रमुख ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया. इस अवसर रूढ़ सेढ़ी प्रशिक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए जमीन की खोज करने, जमीन का प्रस्ताव भेजनेव भवन निर्माण की स्वीकृति देने वाले सभी स्तर के कर्मी/पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि पहले चरण में साढ़े तीन सौ केंद्र भवन का निर्माण कराया जायेगा. निर्माण के लिए 3 माह का समय निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि अभी तो मात्र शुरुआत है. सभी का सहयोग मिला तो एक वर्ष में सभी भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए जमीन की खोज कर भवन का निर्माण करा लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि लगभग 150 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का प्रस्ताव अंचल स्तर से भेजा गया है. सभी सीओ ने जमीन की खोज कर एनओसी भेजा है. मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधि से भी आंगनबाड़ी केंद्र भवन पीएचसी निर्माण, राजीव गांधी सेवा केंंद्र, भवन विहीन विद्यालयों को जमीन दिलाने में सहयोग करने को कहा. डीएम ने कहा कि पहले 70 से 80 विद्यालय भूमिहीन था. हाल के दिनों में काफी विद्यालयों को जमीन मिल गयी है. अब मात्र 10 से 15 विद्यालय ही भूमिहीन है. जिन्हंे दिसंबर माह तक इन विद्यालयों का विद्यालयों को भी जमीन उपलब्ध करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










