महिला फुटबॉल में मानसी बनी विजेता
समस्तीपुर को 2-1 से हरायाप्रतिनिधि, गोगरी (खगडि़या)क्षेत्र के मश्कीपुर जनता मैदान में आयोजित स्वर्गीय विधानचंद्र मिश्र फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन सोमवार को उद्घाटन मैच में मुकाबला समस्तीपुर व मानसी के महिला टीम के बीच हुआ. जिसमें रोमांचक मुकाबले में मानसी ने समस्तीपुर को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. समस्तीपुर के […]
समस्तीपुर को 2-1 से हरायाप्रतिनिधि, गोगरी (खगडि़या)क्षेत्र के मश्कीपुर जनता मैदान में आयोजित स्वर्गीय विधानचंद्र मिश्र फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन सोमवार को उद्घाटन मैच में मुकाबला समस्तीपुर व मानसी के महिला टीम के बीच हुआ. जिसमें रोमांचक मुकाबले में मानसी ने समस्तीपुर को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. समस्तीपुर के शेफाली को बेस्ट 22 का अवार्ड मिला. खेल के आठवें मिनट में ही समस्तीपुर की शेफाली ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी. इसके बाद दोनों ओर से लगातार आक्रमण होता रहा. लेकिन खेल के 35 वें मिनट में मानसी के सेंटर फावर्ड को डी एरिया में समस्तीपुर के डिफेंडर ने फॉल कर दिया. जिसके परिणाम स्वरूप मानसी को पेनल्टी मिला. मानसी के खुशबू कुमारी ने गोल कर आनी टीम को बराबरी दिला दी. दूसरे हाफ में दोनों टीम ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. लेकिन खेल के 55 वें मिनट में मानसी की खिलाड़ी रूपांती ने अपनी टीम के लिए गोल कर बढ़त दिला दी. जो अंत में निर्णायक साबित हुआ. मैच में रेफरी की भूमिका बिहार पैनल के रेफरी मो रहीम निभा रहे थे. वहीं उद्घोषक के रूप में कैलाशचंद्र यादव व अरुण कुमार उपस्थित थे. वहीं आज पुरुष फुटबॉल में नेपाल और पूर्णिया के बीच मैच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










