मुख्यमंत्री का निकाला गया अरथी जुलूस

Updated:
विज्ञापन

फोटो है 15 मेंकैप्सन- अरथी जुलूस के साथ एसटीइटी व टीइटी पास अभ्यर्थीप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय कोसी महाविद्यालय के मैदान से एसटीइटी व टीइटी पास अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव एवं सुशील कुमार मोदी का अरथी जुलूस निक ाल कर नगर का भ्रमण किया. अरथी जुलूस के साथ अभ्यर्थियों ने […]

विज्ञापन

फोटो है 15 मेंकैप्सन- अरथी जुलूस के साथ एसटीइटी व टीइटी पास अभ्यर्थीप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय कोसी महाविद्यालय के मैदान से एसटीइटी व टीइटी पास अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव एवं सुशील कुमार मोदी का अरथी जुलूस निक ाल कर नगर का भ्रमण किया. अरथी जुलूस के साथ अभ्यर्थियों ने हॉस्पीटल चौक, पूर्वी केबिन, राजेंद्र चौक तथा स्टेशन चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि बिहार सरकार दोरंगी नीति कर लोगों को ठग रही है. लोगों से लोक लुभावने वायदे करती है. किंतु पूर्व में उतीर्ण छात्रों को दरकिनार कर रही है. संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने कहा कि जदयू और भाजपा के नेताओं द्वारा शिक्षित बेरोजगारों का शोषण किया जा रहा है. सभा को अमितेश राज, अजीत सिंह, चंदन कुमार,अरविंद पोद्दार, मुकेश कुमार, अरूण रस्तोगी, नरेश शर्मा, प्रणव आदि ने संबोधित किया. मौके पर राज कुमार सिंह, जीवेश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन