एक सौ परिवारों को दिये गये पौधे
खगडि़या : पोषण वाटिका पर प्रत्यक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अपने अंगीकृत गांवों मेहसौड़ी, अमनी व बजरंगी टोला के एक सौ परिवारों को उन्नत किस्म के फलों के पौधे जैसे आम में आम्रपाली व मल्लिका, अमरूद में इलाहबादी सफेदा, केला के टिशु कल्चर प्रभेद जी-9 तथा नींबू में कागजी लाइम पौधे वितरित […]
खगडि़या : पोषण वाटिका पर प्रत्यक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अपने अंगीकृत गांवों मेहसौड़ी, अमनी व बजरंगी टोला के एक सौ परिवारों को उन्नत किस्म के फलों के पौधे जैसे आम में आम्रपाली व मल्लिका, अमरूद में इलाहबादी सफेदा, केला के टिशु कल्चर प्रभेद जी-9 तथा नींबू में कागजी लाइम पौधे वितरित किये गये.
इन परिवारों को एक कट्ठे की जमीन में पोषण वाटिका के विकास हेतु मौसमी शाक-सब्जियों के बीज भी उपलब्ध कराये जाऐंगें. केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेन्दु कुमार ने पौधे वितरित करते हुए कहा कि पोषण वाटिका का उद्देश्य परिवारों को जमीन के एक टुकड़े पर उनके स्वास्थ्य के संतुलित आहार हेतु सालांेभर विभिन्न प्रजातियों के फलों, शाक-सब्जियों सालांेभर उपजाने तथा उनका पोषण हेतु जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें प्रशिक्षित करना है. इस अवसर पर गृह वैज्ञानिक डॉ अनिता कुमारी, फसलोत्पादन वैज्ञानिक श्री जितेंद्र कुमार द्वारा कृषकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










