माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

Updated:
विज्ञापन

शिव कुमार बने राज्य परिषद सदस्य फोटो है 6 मेंकैप्सन- मनोनीत सदस्यों को बधाई देते शिक्षक प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय के परिसर में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गठित टीम ने संघ का चुनाव कराया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड के चार माध्यमिक विद्यालय के 51 शिक्षकों ने चुनाव में भाग […]

विज्ञापन

शिव कुमार बने राज्य परिषद सदस्य फोटो है 6 मेंकैप्सन- मनोनीत सदस्यों को बधाई देते शिक्षक प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय के परिसर में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गठित टीम ने संघ का चुनाव कराया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड के चार माध्यमिक विद्यालय के 51 शिक्षकों ने चुनाव में भाग लिया व चुनाव कमेटी की देखरेख में सर्वसम्मति से 18 पदों के लिए सदस्यों का चयन किया. शिक्षकों के बीच आम सहमति बनाते हुए अंचल पर्यवेक्षक विजय कुमार सिंह, निवास प्रसाद, रमेश प्रसाद यादव व निर्णायक टीम के विष्णुदेव प्रसाद यादव ने प्राचार्य शिव कुमार यादव को संघ के राज्य परिषद, प्राचार्य रामविलास सिंह को अध्यक्ष, शिक्षक ब्रजेश कुमार को सचिव पद समेत जिला पार्षद पद पर तीन, अनुमंडल पार्षद पद पर पांच, अनुमंडल कार्यकारिणी पद पर एक, उपाध्यक्ष पद के लिए दो समेत 18 पदों पर सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. चयन कमेटी ने बताया कि उक्त सदस्यों का चयन पांच साल के लिए किया गया है. चयनित सदस्यों को शिक्षकों ने माला पहना कर बधाई दी. मौके पर प्राचार्य ब्रजकिशोर सिंह, संजीव कुमार, गंगाधर मुखिया, राजकिशोर यादव महेश्वर यादव, दिनेश गुप्ता समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन