परमानंदपुर ने सहरसा को 50 रन से हराया
मानसी : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के रेलवे मैदान चुकती में शुक्रवार को समाज शक्ति के बैनर तले आयोजित अर्जून ट्रॉफी टी 20 क्रिकेट टूनामेंट में परमानंदपुर ने सहरसा को 50 रन से हराया. टूर्नामेंट का उद्घाटन एसपी किम ने फीता काट कर किया. 21 से 30 नबंवर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट […]
मानसी : प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के रेलवे मैदान चुकती में शुक्रवार को समाज शक्ति के बैनर तले आयोजित अर्जून ट्रॉफी टी 20 क्रिकेट टूनामेंट में परमानंदपुर ने सहरसा को 50 रन से हराया. टूर्नामेंट का उद्घाटन एसपी किम ने फीता काट कर किया. 21 से 30 नबंवर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट मे विभिन्न जिले की आठ टीम ने भाग लिया है.
उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट का पहला मैच एसबीसीसी सहरसा बनाम एसीसी परमानंदपुर खगडि़या के बीच खेला गया. इसमें टॉस जीत कर सहरसा ने क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए परमानंदपुर ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 152 बनाया. जबाव मंे खेलने उतरी सहरसा की टीम सभी विकेट खोकर 15 ओवर मे 102 रन ही बना सकी.
इस तरह परमानंदपुर की टीम ने 50 रन से मैच को जीत लिया. मैन आफ द मैच परमानंदपुर के बल्लेबाज मेंडिस कुमार को समाज शक्ति के अध्यक्ष ललन यादव के द्वारा दिया गया.अंपायर की भूमिका मंे अरविंद डीसिलवा व विक्की कुमार थे. मैच का आंखों देखा हाल उदघोषक चन्द्रगुप्त कमार नकुल द्वारा किया गया. स्कोरर की भूमिका में त्रिभुवन कुमार थे.
मौके पर एएसपी विमलेश चन्द्र झा, थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी , बिहार रेफरी शंकर सिंह एवं आयोजन समिति के रवि कुमार आशीष कुमार पिंटू कुमार संजीव कुमार, राजन कुमार, साजन कुमार, नीरज, अमर, सारर्थ सहित दर्जनों खेलप्रेमी उपस्थित थे. मालूम हो कि शनिवार को मानसी बनाम ठाठा के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










