जेएनकेटी में खेल महोत्सव का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- खेलते खिलाड़ीखगडि़या. शुक्रवार को स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में संत मैरिज स्कूल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यह दो दिवसीय खेल महोत्सव शनिवार तक चलेगी. महोत्सव का विधिवत समापन शनिवार को नगर सभापति मनोहर यादव करेंगे. […]

विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- खेलते खिलाड़ीखगडि़या. शुक्रवार को स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में संत मैरिज स्कूल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यह दो दिवसीय खेल महोत्सव शनिवार तक चलेगी. महोत्सव का विधिवत समापन शनिवार को नगर सभापति मनोहर यादव करेंगे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य सीजी थोमस ने झंडोत्तोलन कर किया. वहीं ऐनुअल स्पोर्ट्स मीट में संत मैरिज के बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया. जिसमें तीन ग्रुप टाइगर ग्रुप, शिवाजी ग्रुप व अशोका ग्रुप के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर सभापति के हाथों बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका थोमस, मो इनामुल हक, राजेश, अमृता, सोनू, मसोउद्दीन आदि लोगों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में भरपूर सहयोग दिया. बच्चों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, दौड़ आदि प्रतियोगिता में भाग लिया. वहीं मौके पर बच्चों के अभिभावकगण ने भी इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन