एसपी सिंगला को कार्य आवंटन का निर्णय
गंगा पुल निर्माण पर निदेशक मंडल की बैठक संपन्न859 करोड़ से बनेगा पुल व सड़कप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के दक्षिणी छोर पर अवस्थित गंगा नदी के ऊपर अगुवानी-सुल्तानगंज घाट के बीच बनने वाला प्रस्तावित फोर लेन पुल का काम अगले एक सप्ताह से डेढ़ माह में कभी भी शुरू हो सकता है. 18 नवंबर को बिहार राज्य […]
गंगा पुल निर्माण पर निदेशक मंडल की बैठक संपन्न859 करोड़ से बनेगा पुल व सड़कप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के दक्षिणी छोर पर अवस्थित गंगा नदी के ऊपर अगुवानी-सुल्तानगंज घाट के बीच बनने वाला प्रस्तावित फोर लेन पुल का काम अगले एक सप्ताह से डेढ़ माह में कभी भी शुरू हो सकता है. 18 नवंबर को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक में इस टेंडर के लिए सबसे कम दर की निविदा डालने वाले एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को कार्य आवंटन करने का निर्णय पर सहमति बन गयी है. कंपनी के वरीय स्तर के पदाधिकारी ने बताया कि एसपी सिंगला ने 859 करोड़ रुपये का टेंडर डाला था. जो कि सबसे कम पाया गया. अगले दो चार दिनों में कंपनी को कार्य आवंटन का पत्र दे दिया जायेगा. इसके अलावा भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी अब तक नहीं हो सकी है. इस संदर्भ में पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने क्यूब कंपनी से पुल तथा सड़क मार्ग के एलायमेंट निर्धारण के लिए प्रस्ताव लिया. भूमि निर्धारण के लिए भेजने का निर्देश देकर वापस भेज दिया है. विहित प्रपत्र पर प्रस्ताव आने के बाद राजस्व विभाग द्वारा इसका सत्यापन कराया जायेगा. तब जाकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बहरहाल माना जा रहा है कि नये वर्ष में पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सकेगा. इसमें 859 करोड़ निर्माण कार्य में खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. शेष राशि का उपयोग भूमि मुआवजा सहित अन्य कार्यों में किया जायेगा. पुल निर्माण प्रारंभ होने को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










