नवटोलिया गौछारी में बैठका पर दंबंगों का कब्जा

Updated:
विज्ञापन

महेशखूंट. गोगरी प्रखंड के गौछारी पंचायत के नवटोलिया गांव में बने सार्वजनिक बैठका पर दबंगों ने कब्जा जमा रखा है. उक्त बैठका में जलावन व भूसा रखा जाता है. 1994 में बने इस बैठका का लाभ अब तक लोगों को नहीं मिल पाया है. कई बार इस समस्या से निदान के लिए पंचायत प्रतिनिधि को […]

विज्ञापन

महेशखूंट. गोगरी प्रखंड के गौछारी पंचायत के नवटोलिया गांव में बने सार्वजनिक बैठका पर दबंगों ने कब्जा जमा रखा है. उक्त बैठका में जलावन व भूसा रखा जाता है. 1994 में बने इस बैठका का लाभ अब तक लोगों को नहीं मिल पाया है. कई बार इस समस्या से निदान के लिए पंचायत प्रतिनिधि को भी कहा गया. परंतु आज तक इस पर किसी का ध्यान नहीं पड़ा. नवटोलिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बैठका को खाली कराने का आग्रह किया है. ग्रामीण अभिमन्यु पासवान, हीरा लाल साह, अवध सिंह, कुशेश्वर सिंह ने जिला प्रशासन से इसे खाली कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन