प्रबंधन कार्यकारणी का हुआ गठन

Updated:
विज्ञापन

फोटो है. 4 व 5 में कैप्सन . संबोधित करते सदर विधायक पूनम देवी यादव व उपस्थिति स्कूली बच्चेप्रतिनिधि, मानसीजनता इंटर विद्यालय में बुधवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव की उपस्थिति में प्रबंधन कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. विधायक पूनम ने कहा कि विद्यालय में छात्रों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार […]

विज्ञापन

फोटो है. 4 व 5 में कैप्सन . संबोधित करते सदर विधायक पूनम देवी यादव व उपस्थिति स्कूली बच्चेप्रतिनिधि, मानसीजनता इंटर विद्यालय में बुधवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव की उपस्थिति में प्रबंधन कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. विधायक पूनम ने कहा कि विद्यालय में छात्रों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार कृत संकल्पित है. जिससे छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने कहा विद्यालय में छात्रों के बेहतर सुविधा के लिए पुस्तकालय भवन, कॉमन रूम, प्रयोगशाला कक्ष को अत्याधुनिक बनाया जायेगा. जहां छात्र सुगमता के साथ अध्ययन कर सकेंगे. इसके लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जायेगी. उन्होंने विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष बनाने की बात कही. बैठक में नये सिरे से प्रबंधन समिति का गठन किया गया. मौके पर विनय कुमार वरुण, सुबोध सिंह, वासुदेव नारायण यादव, प्रभु प्रसाद, एचएम मेनू कुमारी, शिक्षक सुभाष कुमार यादव, संजीव कुमार मंडल, अरुण कुमार, ममता रानी, सुषमा कुमारी, ललिता कुमारी, नीलम कुमारी, सावन कुमार पटेल आदि उपस्थित थे. वहीं सदर विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन