फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाला हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चौथम थाना क्षेत्र के अदाबारी की घटनापुलिस ने चार खोखे भी किये बरामदचौथम. थाना क्षेत्र के अदाबारी गांव से मंगलवार की देर रात पुलिस ने एक व्यक्ति को फायरिंग करते हुए रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी रणवीर सिंह ने […]

विज्ञापन

चौथम थाना क्षेत्र के अदाबारी की घटनापुलिस ने चार खोखे भी किये बरामदचौथम. थाना क्षेत्र के अदाबारी गांव से मंगलवार की देर रात पुलिस ने एक व्यक्ति को फायरिंग करते हुए रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी रणवीर सिंह ने उसी गांव के महेश्वर प्रसाद से डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर रणवीर ने मंगलवार की देर रात महेश्वर के घर पर पहुंच कर फायरिंग करने लगे. इसके बाद इसी सूचना तत्क्षण उनके घर वालों द्वारा पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और घटना स्थल की ओर रवाना हो गये. उन्होंने मौके पर से रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि पुलिस को आता देख रणवीर सिंह ने अपने हथियार कहीं फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान घटना स्थल से चार खोखे भी बरामद किये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन