जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
खगडि़या. युवा शक्ति के मानसी प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, युवा लोजपा के के प्रखंड अध्यक्ष वकील शर्मा, राम उदय सिंह, संजय कुमार आदि ने जिलाधिकारी को आवेदन देते हुए बताया है कि किसानों को खाद व बीज नहीं मिल रही है. प्रत्येक दुकानदार मनमाना दर पर खाद बेच रहे हैं. दुकानदार न तो बोर्ड […]
खगडि़या. युवा शक्ति के मानसी प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, युवा लोजपा के के प्रखंड अध्यक्ष वकील शर्मा, राम उदय सिंह, संजय कुमार आदि ने जिलाधिकारी को आवेदन देते हुए बताया है कि किसानों को खाद व बीज नहीं मिल रही है. प्रत्येक दुकानदार मनमाना दर पर खाद बेच रहे हैं. दुकानदार न तो बोर्ड लगाते हैं और न ही स्टॉक और निर्धारित मूल्य की जानकारी ही किसानों को दे पाते हैं. कई बार किसानों को नकली खाद भी इन विक्रेताओं द्वारा बेचा जाता है. लेकिन रसीद नहीं दिये जाने के कारण ऐसे दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है. उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










