लोगों ने गोशाला मेला का उठाया लुत्फ
प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर गोशाला प्रांगण में लगे 121 वां गोशाला मेला का लोगों ने मेले का खूब लुत्फ लिया. बुधवार की देर संध्या विदेशिया नाच पार्टी द्वारा देवला बनवास नाटक का मंचन किया गया. मॉनसेट चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने अपनी अदायगी, गायन व नृत्य से दर्शकों को बांधे रखा. कार्यक्रम का उद्घाटन […]
प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर गोशाला प्रांगण में लगे 121 वां गोशाला मेला का लोगों ने मेले का खूब लुत्फ लिया. बुधवार की देर संध्या विदेशिया नाच पार्टी द्वारा देवला बनवास नाटक का मंचन किया गया. मॉनसेट चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने अपनी अदायगी, गायन व नृत्य से दर्शकों को बांधे रखा. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला बीस सूत्री सदस्य राजेश खेतान ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के भाग लेने से उनका बौद्धिक विकास होता है. वहीं जदयू के गोगरी प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मदेव पटेल ने कहा कि गोगरी के गोशाला मेला को भी लोग दूर-दूर तक जानने लगे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत सिमरन के द्वारा मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा गीत पर रिकार्डिंग डांस से की. उसके बाद मयंक कुमार, अलका, गुडि़या ने भी उम्दा नृत्य किया. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव द्वारा पारितोषिक वितरण किया. मौके पर मेला अध्यक्ष सनोज कुमार मिश्रा, सचिव मायाराम मंडल, सुबोध कुमार सिन्हा, श्रवण अग्रवाल, रतन नारनोलिया, अनिल नारनोलिया, संजय चौधरी, सुमन सिन्हा, अरुण कुमार मंडल, संजीव कुमार संजय, राजेश टाइगर, महिकांत मंडल, लखन सिन्हा, प्रमोद केशरी, गोपी कुमार, दिनेश कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










