पचाठ मे आग लगने से दो घर जले
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत पचाठ गांव मुनी टोला में देर रात आग लगने से दो घर जल गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की मध्य रात्रि लगी आग ने टोले के सुकराती साह एवं भोपाल साह के फुस का घर जला दिया. देर रात टोले से निकलती आग की लपटों को देख लोगों […]
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत पचाठ गांव मुनी टोला में देर रात आग लगने से दो घर जल गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की मध्य रात्रि लगी आग ने टोले के सुकराती साह एवं भोपाल साह के फुस का घर जला दिया. देर रात टोले से निकलती आग की लपटों को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया. मौके पर पहुंचे पंसस दुर्गा सिंह ने पीडि़त परिवारों के लिए सीओ से सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. इधर सीओ संजय कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










