फसल काटने को लेकर बलैठा में चली गोलियां

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत ढाड़ी बहियार मे धान फसल कटाई को लेकर दो गुटों के बीच दर्जनों चक्र गोलियां चलने का मामला प्रकाश मंे आया है. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर उक्त बहियार में साढ़े पांच कट्ठे के धान फसल कटाने को लेकर अपना वर्चस्व दिखाते हुए दोनों पक्षों की ओर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत ढाड़ी बहियार मे धान फसल कटाई को लेकर दो गुटों के बीच दर्जनों चक्र गोलियां चलने का मामला प्रकाश मंे आया है. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर उक्त बहियार में साढ़े पांच कट्ठे के धान फसल कटाने को लेकर अपना वर्चस्व दिखाते हुए दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों चक्र गोलियां चलायी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि ढाड़ी गांव निवासी फुलो सिंह ने पौरा थाना के लौंगा फुलवडि़या निवासी बिरंची सिंह को खेत दिया था. जिस पर ढाड़ी के उस्मान मियां भी अपना अधिकार जताते थे. फसल कटाई के दौरान वर्चस्व को लेकर दर्जनों चक्र गोलियां चला कर खेत पर दबदबा बनाने का प्रयास किय गया. डर से फसल काट रहे मजदूर भी भाग गये. थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन