बालक की मौत, जहर खिलाने का आरोप
परबत्ता. प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत डुमडि़या बुजुर्ग गांव निवासी बाबू लाल शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत शनिवार को हो गयी. मृतक बालक के पिता ने अपने भाई पान लाल शर्मा तथा उनकी पत्नी रामपरी देवी पर बालक को जहर खिला कर मार देने का आरोप लगाते हुए परबत्ता थाना […]
परबत्ता. प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत डुमडि़या बुजुर्ग गांव निवासी बाबू लाल शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत शनिवार को हो गयी. मृतक बालक के पिता ने अपने भाई पान लाल शर्मा तथा उनकी पत्नी रामपरी देवी पर बालक को जहर खिला कर मार देने का आरोप लगाते हुए परबत्ता थाना में आवेदन दिया है. बाबू लाल शर्मा ने बताया कि उनके भाई तथा भतीजा से विगत कई दिनों से इंदिरा आवास निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि परबत्ता अस्पताल के डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि नहीं की है. डॉ रणधीर कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व बालक की मृत्यु हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










