पोलियो को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली
प्रतिनिधि, खगडि़या/ मानसीजिले में 16 से 20 नवंबर तक होने वाली पोलियो उन्मूलन को लेकर जिला मुख्यालय में शनिवार को स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. मध्य विद्यालय हाजीपुर के बच्चों ने अस्पताल रोड, कचहरी रोड, चित्रगुप्त नगर, राजेंद्र नगर, भारती नगर होते हुए दो बूंद दवा पोलियो हवा के नारे लगाये. रैली को […]
प्रतिनिधि, खगडि़या/ मानसीजिले में 16 से 20 नवंबर तक होने वाली पोलियो उन्मूलन को लेकर जिला मुख्यालय में शनिवार को स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. मध्य विद्यालय हाजीपुर के बच्चों ने अस्पताल रोड, कचहरी रोड, चित्रगुप्त नगर, राजेंद्र नगर, भारती नगर होते हुए दो बूंद दवा पोलियो हवा के नारे लगाये. रैली को प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देव नंदन पासवान, यूनीसेफ के डॉ एजाज अहमद, बीएमसी शंभु कुमार, प्रभाकर कुमार, रजनीश कुमार तथा प्रधानाध्यापक कौशल किशोर, चंद्रशेखर आजाद, कृष्णचंद्र प्रसाद, सुषमा कुमारी आदि ने रवाना किया. वहीं प्रखंड के रामचरण मध्य विद्यालय भदास में भी रैली निकाली गयी. बीएमसी व्यास मुनी यादव, आशुतोष कुमार, अनिता वर्मा, शिक्षक विपिन कुमार, दयानंद कुमार, पूजा कुमारी, रंजन कुमारी आदि ने रैली में भाग लिया. मानसी प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय पश्चिमी सैदपुर के छात्रों ने पोलियो जागरूकता रैली निकाली. रैली गांव के विभिन्न मोहल्ले होते विद्यालय पहुंची. जिसमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने जागरूकता फैलायी. यूनीसेफ के बीएमसी कुणाल कुमार ने बताया कि 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाना है. मौके पर एचएम अनिरूद्ध यादव शिक्षक केसरी किशोर नंदन मणिकांत कुमार विनोद कुमार, प्रमोद कुमार ,संजय कुमार, शैलेश कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










