पुलिस ऑपरेशन में गोली से महिला घायल
– भैंस एवं घोड़ा की मौतचौथम. घोघल यादव के विरुद्ध दियारा में पुलिस द्वारा चलाये गये ऑपरेशन के दौरान घोड़े पर सवार घोघल एवं उसके दो साथी को देख कर पुलिस ने घोघल के घोड़ा को निशाने पर लेकर गोली चला दी. गोली लगने से घोड़ा गिर गया. इस दौरान घोघल यादव अपने बचाव में […]
– भैंस एवं घोड़ा की मौतचौथम. घोघल यादव के विरुद्ध दियारा में पुलिस द्वारा चलाये गये ऑपरेशन के दौरान घोड़े पर सवार घोघल एवं उसके दो साथी को देख कर पुलिस ने घोघल के घोड़ा को निशाने पर लेकर गोली चला दी. गोली लगने से घोड़ा गिर गया. इस दौरान घोघल यादव अपने बचाव में पुलिस पर कई चक्र गोलियां चलायी. पुलिस के आक्रामक तेवर को देख घोघल हथियार डाल कर अपने को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं मौके पर उसके दो साथी भागने में सफल रहा. पुलिस एवं घोघल के बीच चली गोली में बासा पर गोइठा उठा रही सोनवर्षा गांव के दरोगा यादव की पत्नी राजो देवी की जांच में गोली लगी. घायल महिला को पुलिस ने सदर अस्पताल इलाज के लिए ले आये. वहीं उस दौरान घोघल का एक घोड़ा सहित सोनवर्षा गांव के प्रकाश यादव की एक भैंस को गोली लगने से मर गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के दौरान लगभग 50 से 60 चक्र गोलियां चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










