गोलियों की आवाज से थर्राया दियारा
फोटो है 19 में कैप्सन : मुठभेड़ में घायल हुई महिलाघोड़े के मरने के बाद गिरफ्तार हुआ घोघलगोलबारी में एक महिला भी हुई घायलचौथम. थाना क्षेत्र का आतंक घोघल यादव शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन पुलिस को इसमें काफी मश्क्कत करनी पड़ी. जानकारी के अनुसार घोघल अपनी पूरी टोली के साथ अपने […]
फोटो है 19 में कैप्सन : मुठभेड़ में घायल हुई महिलाघोड़े के मरने के बाद गिरफ्तार हुआ घोघलगोलबारी में एक महिला भी हुई घायलचौथम. थाना क्षेत्र का आतंक घोघल यादव शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन पुलिस को इसमें काफी मश्क्कत करनी पड़ी. जानकारी के अनुसार घोघल अपनी पूरी टोली के साथ अपने गांव आया हुआ था. इस बीच पुलिस ने उसे चोरों तरफ से घेर लिया. सूचना मिलते ही घोघल के गिरोह ने अंधा-धुन फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग शुरू होते ही पुलिस ने भी जवाब देना शुरू कर दिया. इस बीच पुलिस ने घोघल के घोड़े को मार गिराया. इसके बाद घोघल के गिरोह के सदस्य आगे निकालते चले गये. दोनों तरफ से हो रही गोली बारी में सानवर्षा गांव के रहने वाले दरोगा यादव की 65 वर्षीय पत्नी राजो देवी भी गोली लगने से घायल हो गयी. जबकि एक भैंस के भी घायल होने का समाचार मिला है. दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोलियां चलायी गयी, जिससे गांव में काफी दहशत का माहौल है. फिलवक्त पुलिस घोघल से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि पूछ ताछ के बाद पुलिस को और बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. घायल महिला को पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चिकित्सकों की टीम ने बताया कि महिला को पांव में गोली लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










