मथुरापुर मैदान में संपर्क यात्रा करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

खगडि़या. जिले के मथुरापुर मैदान में जदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क यात्रा के दौरान सभा करने की मांग की है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बताया है कि बिहार के लगभग सभी जिलों में कार्यकर्ता संपर्क यात्रा की तिथि का निर्धारण हो […]

विज्ञापन

खगडि़या. जिले के मथुरापुर मैदान में जदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अशोक सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क यात्रा के दौरान सभा करने की मांग की है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बताया है कि बिहार के लगभग सभी जिलों में कार्यकर्ता संपर्क यात्रा की तिथि का निर्धारण हो चुका है. उन्होंने पत्र में बताया है कि मथुरापुर मैदान में पूर्व में भी जदयू एवं अन्य समता पार्टी का शुभकर आयोजन हो चुका है. उन्होंने बताया है कि मैदान अलौली व खगडि़या विधानसभा के बीच पड़ती है. तथा यहां आने में पार्टी के कार्यकर्ताओं एव लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी. उन्होंने अपने पत्र में यह भी दर्शाया है कि खगडि़या सड़क मार्ग होने के चलते रेल मार्ग से यात्रा होना है. और यह मैदान जंकशन के काफी करीब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन