भाकपा जिला परिषद की बैठक

Updated:
विज्ञापन

खगडि़या. स्थानीय योगेंद्र भवन पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भाकपा जिला परिषद की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नंद किशोर यादव ने की. इसमें राज्य स्तर के नेता पूर्व विधायक सत्य नारायण सिंह भी मौजूद थे. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय परिषद् व बिहार राज्य परिषद् के बैठक की रिपोर्टिंग की गयी. इसमें पूर्व विधायक ने कहा […]

विज्ञापन

खगडि़या. स्थानीय योगेंद्र भवन पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भाकपा जिला परिषद की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नंद किशोर यादव ने की. इसमें राज्य स्तर के नेता पूर्व विधायक सत्य नारायण सिंह भी मौजूद थे. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय परिषद् व बिहार राज्य परिषद् के बैठक की रिपोर्टिंग की गयी. इसमें पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की वहीं आर्थिक नीति है जो पूर्व की यूपीए सरकार की थी. इससे महंगाई कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है. जिला परिषद की बैठक में पार्टी का जिला सम्मेलन परबत्ता अंचल के कन्हैयाचक गांव में करने का फैसला लिया गया. यह सम्मेलन 25 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी. मौके पर प्रभाशंकर सिंह, पुनीत मुखिया, विपिन चंद्र मिश्र, पृथ्वी चंद्र तांती, भागवत सिंह,देव नारायण मुखिया, ललित नारायण मुखिया, मनोज कुमार सिंह, रघुनाथ यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन