वेबसाइट पर होगा एलपीसी का सत्यापन
खगडि़या . आपका एलपीसी फर्जी है या असली. अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. फर्जी एलपीसी एवं अन्य परेशानियों से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने एक नायाब तरीका अपनाया है. एलपीसी का सत्यापन के लिए अब न तो बैंक कर्मियों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ेगा और न ही आवेदकों का […]
खगडि़या . आपका एलपीसी फर्जी है या असली. अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. फर्जी एलपीसी एवं अन्य परेशानियों से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने एक नायाब तरीका अपनाया है. एलपीसी का सत्यापन के लिए अब न तो बैंक कर्मियों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ेगा और न ही आवेदकों का परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. जानकारी के अनुसार जिले के कई अंचलों में कई बार फर्जी एलपीसी बनाने का मामला सामने आ चुका हैं. वहीं बैंक कर्मियों को एलपीसी की पहचान करने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. इससे निजात पाने के लिए डीएम राजीव रोशन ने कई निर्देश दिये हैं. डीएम ने जिले के सभी प्रखंडों में पदस्थापित आइटी असिस्टेंट को एलपीसी का स्केनिंग कर खगडि़या के वेबसाइट पर डालने का आदेश जारी किया है. इसके आलोक में एलपीसी को खगडि़या के वेबसाइट का डाला जा रहा है. इसको लेकर सभी आठ आइटी असिस्टेंट को प्रशिक्षण भी दिया गया है. इधर प्रखंड कार्यालय मानसी में आइटी असिस्टेंट के पद पर पदस्थापित पुरुषोत्तम कुमार ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एलपीसी बनने के बाद सभी एलपीसी को खगडि़या के वेबसाइट पर डाला जायेगा. बैंककर्मी या आवेदन खगडि़या के वेबसाइट पर निर्गत संख्या या आवेदक अपना नाम डालकर एलपीसी का सत्यापन कर सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










