मांगों के समर्थन में आशा का धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : धरना पर बैठे आशा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़या30 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के आशा ने सोमवार को सीएस कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता आशा ममता फेसिलेटर संघ के कोसी जोन के प्रभारी सह जिलाध्यक्ष किरण देव यादव एवं कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल […]

विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : धरना पर बैठे आशा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़या30 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के आशा ने सोमवार को सीएस कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता आशा ममता फेसिलेटर संघ के कोसी जोन के प्रभारी सह जिलाध्यक्ष किरण देव यादव एवं कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर खेमस के सचिव सुभाष सिंह ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन के द्वारा मजदूरों के मजदूरी का भुगतान नहीं करना अन्याय है. कई विभाग के कर्मचारी का मानदेय व प्रोत्साहन राशि छह माह से लेकर पांच वर्ष तक का लंबित है. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी आंदोलन उग्र करने को बाध्य हो गये हैं, जबकि कर्मचारी नेता चंद्रशेखर मंडल ने कहा कि सरकार व प्रशासन की दोहरी नीति के कारण समय पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन नहीं दिया जा रहा है. जो दुर्भाग्यपूर्ण है. एक्टू के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि आंदोलन तेज करने का आह्वान किया. मौके पर मजदूर नेता धर्मेंद्र कुमार, सुनील सहनी, सरिता, पार्वती, ममता किरण माला, जय माला आदि ने संबोधित किया. धरना में दर्जनों आशा, ममता, फेसिलेटर, पोलियो कर्मी ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन