मांगों के समर्थन में बिटसा का सांकेतिक हड़ताल शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो है 4 में कैप्सन : हड़ताल पर बैठे आरटीपीएस कर्मी प्रतिनिधि, खगडि़याविभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार से आइटी असिसटेंट व कार्यपालक सहायकों की सांकेतिक हड़ताल सोमवार से शुरू हो गयी. राज्यव्यापी आह्वान पर छह सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार आइटी सेवा संघ के जिला इकाई द्वारा दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर […]

विज्ञापन

फोटो है 4 में कैप्सन : हड़ताल पर बैठे आरटीपीएस कर्मी प्रतिनिधि, खगडि़याविभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार से आइटी असिसटेंट व कार्यपालक सहायकों की सांकेतिक हड़ताल सोमवार से शुरू हो गयी. राज्यव्यापी आह्वान पर छह सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार आइटी सेवा संघ के जिला इकाई द्वारा दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दिया गया है. इस हड़ताल के दौरान चित्रगुप्त नगर स्थित गांधी पार्क में बिटसा कर्मियों ने धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव रंजन ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि आज जिले के सभी आरटीपीएस कार्यालय में ताला लटक रहा है. निबंधन व परिवहन कार्यालय में कार्य प्रभावित हुआ है. धरना पर बैठे कर्मियों को आइटी अस्टिेंट, अजय कुमार, निलेश, विपिन, पुरुषोत्तम, सौरभ, मृत्युंजय, मयंक, सबीता, सुदीप, संजय राय आदि ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिटसा के जायज मांगों के प्रति सरकार जागरूक नहीं हुई तो आंदोलन की रूप रेखा तेज कर दी जायेगी. मौके पर कार्यपालक सहायक, रूबी कुमारी, चांदनी, अंशु, सीमा, रूमा, अच्यूतानंद सिंह, मिल किशोर, चंद्र भूषण, पिंकेश, निखिल, संजीव, मिथिलेश चौधरी, राहुल, देवन,आलोक, अमरजीत, विकास, कृष्ण मुरारी कुमार आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन