मानसिक विकार को लेकर होम्योपैथिक डॉक्टरों की बैठक
अलौली. मानसिक विकार हटाने को लेकर जिला होम्योपैथिक डॉक्टरों की बैठक रविवार को हाइ स्कूल अलौली परिसर में की गयी. जिसकी अध्यक्षता डॉ नागेश्वर प्रसाद ने की. जिसका संचालन डॉ राम गुलाम शर्मा ने किया. उक्त बैठक का आयोजन द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले किया गया. संगोष्ठी का विषय रोग से […]
अलौली. मानसिक विकार हटाने को लेकर जिला होम्योपैथिक डॉक्टरों की बैठक रविवार को हाइ स्कूल अलौली परिसर में की गयी. जिसकी अध्यक्षता डॉ नागेश्वर प्रसाद ने की. जिसका संचालन डॉ राम गुलाम शर्मा ने किया. उक्त बैठक का आयोजन द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले किया गया. संगोष्ठी का विषय रोग से संबंधित था. वहीं अहमदाबाद में एसोसिएशन का होने वाला राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन में विस्तार से वक्ताओं ने चर्चा की. मुख्य वक्ताओं में डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, डॉ अजय कुमार वर्मा, डॉ नागेशवर प्रसाद, डॉ नरेश मालाकर ने बताया कि लोग मानसिक विकृति के कारण बीमार पड़ते हैं. वहीं डायबिटीज, एड्स, ब्लड प्रेसर जैसे मुख्य रोगों पर विस्तार से चर्चा किया गया. डॉ मदनल सिंह, डॉ राम लोचन सिंह, डॉ राज किशोर वर्मा, डॉ रामप्रसाद चौरसिया, डॉ नंदन कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉ रास बिहारी प्रसाद, डॉ शंकर प्रसाद सिंह, डॉ राम गुलाम सिंह आदि ने अपना विचार व्यक्त किया. उक्त बैठक जिला भर के 50 से अधिक होम्योपैथिक डॉक्टरों ने भागीदारी निभायी. कार्यकारिणी की बैठक 24 नवंबर तय की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










