लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई डीडब्ल्यूओ के वेतन वृद्धि पर रोक

खगड़िया : अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा से चर्चा में रहे जिला कल्याण पदाधिकारी किशोर कुमार मिश्रा (पूर्व डीडब्लूओ) पर कार्रवाई हुई है. लापरवाही बरतने के कारण इन पर कार्रवाई की गई है. श्री मिश्रा के असंच्यात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक सहित निंदन की सजा दी गई है. अपने खगड़िया कार्यकाल के […]
खगड़िया : अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा से चर्चा में रहे जिला कल्याण पदाधिकारी किशोर कुमार मिश्रा (पूर्व डीडब्लूओ) पर कार्रवाई हुई है. लापरवाही बरतने के कारण इन पर कार्रवाई की गई है. श्री मिश्रा के असंच्यात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक सहित निंदन की सजा दी गई है. अपने खगड़िया कार्यकाल के दौरान लापरवाही बतरने पर यह कार्रवाई अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा की गई है.
जानकार बताते हैं कि उक्त अधिकारी पर यह विभागीय कार्रवाई करने के पूर्व इन पर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई थी. बता दें कि फिलहाल किशोर कुमार मिश्रा किशनगंज जिले में डीडब्लूओ के पद पर तैनात हैं. साल 2018 में इनका स्थानांतरण यहां से किशनगंज हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










