खगड़िया में अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khagaria news: पीड़िता आशा कुमारी चौथम थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड नंबर 10 निवासी नरेश प्रसाद सिंह की पुत्री हैं. उनकी शादी 23 जून 2022 को बेगूसराय जिले के सोनमा प्राणपुर निवासी रविरंजन कुमार के साथ हुई थी.

विज्ञापन

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

विज्ञापन

Khagaria news: चौथम थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर खगड़िया महिला थाना में पति समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पीड़िता आशा कुमारी चौथम थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड नंबर 10 निवासी नरेश प्रसाद सिंह की पुत्री हैं. उनकी शादी 23 जून 2022 को बेगूसराय जिले के सोनमा प्राणपुर निवासी रविरंजन कुमार के साथ हुई थी.

महिला थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि शादी के समय उनके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार नकद रुपये, जेवरात, बर्तन और अन्य घरेलू सामान दिया था. शादी के बाद वह ससुराल में रहने लगीं और इस दौरान उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया.

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति रविरंजन कुमार, सास आशा देवी, ससुर सोहन सिंह उर्फ सोहन महतो, ननद स्वीटी कुमारी, ज्योति कुमारी समेत अन्य लोग तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे.

पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना की गई. विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया. साथ ही दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

इधर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: खगड़िया में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर अधिकारियों की बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन