स्टेशन रोड पर फिर सजने लगीं फल की दुकानें, बढ़ी जाम की समस्या

Updated:
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगी फल की दुकानें और जाम जैसी स्थिति

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khagaria news: बता दें कि नगर प्रशासन ने पहले ही राजेंद्र चौक, स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड और बखरी बस स्टैंड सहित कई प्रमुख सड़कों पर फल और सब्जी की दुकान लगाने पर रोक लगाई थी. इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं.

विज्ञापन

खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:

विज्ञापन

Khagaria news: खगड़िया शहर के मुख्य पथ स्टेशन रोड पर एक बार फिर सड़क किनारे फल की दुकानें सजने लगी हैं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर अतिक्रमण बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है.

बता दें कि नगर प्रशासन ने पहले ही राजेंद्र चौक, स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड और बखरी बस स्टैंड सहित कई प्रमुख सड़कों पर फल और सब्जी की दुकान लगाने पर रोक लगाई थी. इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगने वाली दुकानों के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होती है. वहीं मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से ऑटो और टोटो खड़े रहने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है. खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है.

शहरवासियों ने नगर प्रशासन से नियमित अभियान चलाकर सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन