अलौली में 11 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर
Khagaria news: जानकारी के अनुसार अलौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की.
खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:
Khagaria news: जिले के अलौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक को 11 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है.
जानकारी के अनुसार अलौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से दो गैलन बरामद किए गए, जिसमें कुल 11 लीटर देसी शराब मिली. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार युवक की पहचान मेघौना पंचायत के सनोखर गांव निवासी मिथिलेश राय के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा था और आसपास के क्षेत्रों में शराब बेचने का काम करता था.
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










