चिमनी पर जेसीबी पलटा चालक की मौत, आक्रोश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2019 7:48 AM

विज्ञापन

खगड़िया : चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी व्यवसायी चंदन सिंह के घर चोरों ने लाखों रूपये मूल्य के जेवरात व नगदी की चोरी कर ली. चोरों ने पर्स व जेवरात से भरे खाली डब्बे को बाहर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने पर चित्रगुप्त नगर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की. व्यवसायी […]

विज्ञापन

खगड़िया : चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी व्यवसायी चंदन सिंह के घर चोरों ने लाखों रूपये मूल्य के जेवरात व नगदी की चोरी कर ली. चोरों ने पर्स व जेवरात से भरे खाली डब्बे को बाहर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने पर चित्रगुप्त नगर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की.

व्यवसायी चंदन सिंह ने बताया कि वे लोग परिवार के साथ छत पर सोये थे. चोरों ने घर के गोदरेज को खोल कर नगदी पांच लाख पचास हजार व तीन मंगलसूत्र, 8 जोड़ी कान वाला, 6 सोने की अंगूठी, चार सोने का चेन, 20 जोड़ी पायल, चांदी की कटोरी, ग्लास और चम्मच, एक हीरे की अंगूठी और एक कान वाला हीरे का लगभग 12 -13 लाख के जेवरात की चोरी कर ली.
पीड़ित व्यवसायी चंदन ने बताया कि पत्नी की इलाज के लिए रूपया जुटाये थे. उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ित पत्नी नीता की इलाज के लिए राशि जमा किया था. उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज लखनउ में चल रहा है. प्रत्येक माह 40 हजार रूपये का खर्च आ रहा है. व्यवसायी ने बताया कि बीती रात घर में रखे सभी जेवर व नगदी की चोरी चोरों द्वारा कर ली गयी.
सन्हौली में बढ़ी चोरी की घटनाएं
4 जून को संहौली पंचायत के वार्ड संख्या 2 गुलाब नगर मोहल्ले में रहने वाले कोशी कॉलेज के पोस्ट मास्टर अजय कुमार के घर लाखों की चोरी हुयी थी. लेकिन चोर का पता अब तक नहीं लग पाया है.
5 जून की रात को गुलाब नगर के कामेश्वर सिंह के घर चोरी कर भाग रहे थे चोर. इसी दौरान गृह स्वामी का नींद खुल गया चोर चोरी का सामान फेंक फरार हो गया.
13 जून को संहौली पंचायत के वार्ड नंबर 2 गुलाब नगर मौहल्ले में फौजी पितांबर कुमार के घर चोरी हुयी थी. चोरी का विरोध करने पर गृह स्वामी महिला को गोली मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद सभी सहम गए और चोर सभी सामान ले भाग निकला.
17 जून को संहौली पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी रंजीत तांती के घर चोर ने हजारों रूपये मूल्य की सामान चोरी कर ली. पीड़ित लोगों द्वारा दिवाल तड़पकर भाग रहे चोर का पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन