खगड़िया में आंधी-बारिश से राहत, बिजली संकट से बढ़ी परेशानी

हवा के साथ तेज बारिश
Khagaria news: मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गयीं. आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा. कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गये, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही.
गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट:
Khagaria news: गोगरी शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार रात और मंगलवार अहले सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी, गर्जन और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी.
मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गयीं. आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा. कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गये, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही.
जानकारी के अनुसार, गोगरी शहर और आसपास के कई गांवों में सोमवार रात करीब 11 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक बिजली गुल रही. करीब छह घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घरों में पानी की मोटर नहीं चल पाने से जल संकट की स्थिति बन गयी. वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ.
बारिश और खराब मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि लोगों का कहना है कि लंबे समय से पड़ रही गर्मी से इस बारिश ने राहत जरूर दी है, लेकिन बिजली कटौती ने राहत के बीच मुश्किलें बढ़ा दीं.
फिलहाल बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त तार और पोल को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है, जबकि कुछ जगहों पर काम जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










