बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर
Khagaria news: जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने देर रात करीब दो बजे सुखायबासा गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गयी. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड फायरिंग हुई.
बेलदौर (खगड़िया) से अमीत सिंह की रिपोर्ट:
Khagaria news: जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश की पहचान दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव निवासी मु. बुद्दीन के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने देर रात करीब दो बजे सुखायबासा गांव में छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गयी. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान करीब दस राउंड फायरिंग हुई.
पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मु. बुद्दीन पर बेलदौर थाना समेत पसराहा और अन्य थानों में हत्या, लूट और कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. एसटीएफ की टीम पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था.
घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सदर एसडीपीओ, गोगरी एसडीपीओ, कई इंस्पेक्टर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










