गोगी गांव से आरोपित गिरफ्तार
गोलीबारी के मामले में था आरोपित
बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के गोगी गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने देर शाम छापेमारी कर गोगी गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार के पुत्र राजा कुमार को गिरफ्तार किया. मालूम हो कि गोगी गांव निवासी हीरालाल यादव की जमीन को हड़पने की नीयत से दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. इसमें राजा कुमार आरोपित था. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










