गया था मोटर चलाने करेंट लगने से हुई मौत
Updated at : 08 Jun 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

अलौली : थाना क्षेत्र के तिलक नगर कामाथान में करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि तिलक नगर कामाथान निवासी हरिहर पंडित का 45 वर्षीय पुत्र उत्तम शौचालय के लिये पाट बनाने का काम […]
विज्ञापन
अलौली : थाना क्षेत्र के तिलक नगर कामाथान में करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि तिलक नगर कामाथान निवासी हरिहर पंडित का 45 वर्षीय पुत्र उत्तम शौचालय के लिये पाट बनाने का काम करता था.
शौचालय के पाट में पानी देने के लिये जैसे ही मोटर चलाया इसी दौरान उत्तम को करंट लग गया. इससे उत्तम की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक के पुत्र व पुत्री का रो रो कर बुरा हाल हो गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




