पटना से उड़ेगा हेली टूरिज्म, अब मिनटों में घूमिए बिहार के 8 बड़े टूरिस्ट स्पॉट

Updated at : 07 Apr 2026 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Tourism 7 April 2026.

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Tourism: बिहार सरकार बहुत जल्द पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. हेली टूरिज्म योजना के तहत 8 बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स को जोड़ा जाएगा, जिससे कम समय में ज्यादा जगह घूमना संभव हो सकेगा.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार की धरती, जो अपने गौरवशाली इतिहास और आध्यात्मिक विरासत के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है, अब एक नए अवतार में पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है. अगर आप भी घंटों के सफर और ट्रैफिक से बचकर बिहार की सांस्कृतिक विरासत को करीब से निहारना चाहते हैं, तो बिहार सरकार ने राज्य के आठ प्रमुख ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए ‘हेली टूरिज्म’ सेवा का खाका तैयार कर लिया है.

नागरिक उड्डयन विभाग की इस पहल से अब पटना से बोधगया या नालंदा पहुंचना महज कुछ मिनटों का खेल होगा.

किन-किन जगहों तक मिलेगी हवाई सुविधा?

राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को कम समय में विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है. इस सेवा के जरिए पटना को सीधे बोधगया, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल नालंदा, राजगीर, वैशाली, पावापुरी, पटना साहिब, विक्रमशिला और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों से जोड़ा जाएगा.

विभाग ने इस सेवा के संचालन के लिए अनुभवी ऑपरेटरों से ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (EOI) की मांग की है, जिससे यह साफ है कि जल्द ही आसमान में हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी.

पांच साल का लंबा करार

हेली टूरिज्म को स्थायित्व देने के लिए सरकार ने ठोस रणनीति बनाई है. चयनित ऑपरेटरों के साथ शुरुआती तौर पर पांच वर्षों का अनुबंध किया जाएगा, जिसे बेहतर प्रदर्शन और आपसी सहमति के आधार पर अगले पांच सालों के लिए और बढ़ाया जा सकेगा.

इसके अलावा, राज्य में हवाई बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सारण के सोनपुर और भागलपुर के सुल्तानगंज में ‘ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ विकसित करने की तैयारी भी जोरों पर है. इन दोनों हवाई अड्डों के लिए डीपीआर तैयार करने का टेंडर जारी हो चुका है, जो भविष्य में क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे.

पर्यटन को मिलेगा नया बूस्ट

हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से बिहार की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमक और बढ़ेगी. विदेशी पर्यटक, जो अक्सर समय की कमी के कारण चुनिंदा जगहों पर ही जा पाते थे, अब एक ही यात्रा में बुद्ध की ज्ञानस्थली से लेकर महावीर की जन्मभूमि और गुरु गोविंद सिंह की पावन स्थली तक का भ्रमण कर सकेंगे.

यह पहल न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी.

Also Read: पटना एयरपोर्ट होगा अपग्रेड, अब दुबई और बैंकॉक के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, तैयारी शुरू

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन