पटना एयरपोर्ट होगा अपग्रेड, अब दुबई और बैंकॉक के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, तैयारी शुरू

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Apr 2026 9:44 PM

विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट

Patna Airport: पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए रनवे विस्तार और इंटरनेशनल उड़ानों की योजना पर मुहर लग गई है. सांसद रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुबई, बैंकॉक और काठमांडू के लिए सीधी फ्लाइट्स शुरू करने और रनवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने का फैसला लिया गया.

विज्ञापन

Patna Airport: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है. सोमवार को एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने और सुविधाओं को बेहतर करने पर खास जोर दिया गया. बैठक में बताया गया कि अभी पटना एयरपोर्ट से हर दिन करीब 44 जोड़ी फ्लाइट्स चलती हैं और साल भर में लगभग 40 लाख यात्री यहां से सफर करते हैं. इतनी ज्यादा भीड़ को देखते हुए रनवे को बढ़ाना जरूरी हो गया है. इसके लिए एक खास टीम बनाई गई है. यह टीम एयरपोर्ट के आसपास की जमीन का जायजा लेकर जल्द रिपोर्ट देगी.

कहां से जमीन ली जाएगी

जानकारी के अनुसार रनवे विस्तार के लिए कई जगहों की जमीन चिन्हित की गई है. इसमें पटना जू, कब्रिस्तान, सरकारी आवास और अन्य इलाकों की जमीन शामिल है. इस पूरे काम को तय समय में पूरा करना प्राथमिकता बताया गया है. बैठक में यह भी चर्चा हुई कि पटना से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा सकती हैं.

इसके लिए काठमांडू, बैंकाक और दुबई जैसे शहरों को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है. बिहार और केंद्र सरकार मिलकर इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी कई मुद्दों पर बात हुई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

समस्याओं को ठीक करने का निर्देश

एयरपोर्ट के आसपास भीड़, अव्यवस्था, बर्ड एक्टिविटी और मच्छरों की समस्या को लेकर चिंता जताई गई. स्थानीय पुलिस को इन समस्याओं को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. एयरपोर्ट पर बिहार के स्थानीय उत्पाद, कला और शिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा. यूडीएएन कैफे और रिटेल आउटलेट्स के जरिए स्थानीय कारीगरों को प्लेटफॉर्म मिलेगा. इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी.

रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि पटना एयरपोर्ट को जल्द से जल्द आधुनिक और वर्ल्ड क्लास बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: जयनगर से घुरना तक 35 किमी लंबी सड़क के लिए 93 करोड़ मंजूर, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत

विधायक ओसामा साहब के खिलाफ FIR, सिवान पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन