करेंट लगने से युवक की मौत, सड़क जाम

खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के तिरासी मोड़ के समीप बांध पर करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार गंगौर तिरासी मोड़ निवासी हरिलाल सहनी के पुत्र राधे सहनी डीलर के दुकान पर खाद्यान्न लाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान तिरासी […]
खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के तिरासी मोड़ के समीप बांध पर करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार गंगौर तिरासी मोड़ निवासी हरिलाल सहनी के पुत्र राधे सहनी डीलर के दुकान पर खाद्यान्न लाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान तिरासी मोड़ के समीप बांध पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. जिसके कारण राधे सहनी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बाद में आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही के विरोध में व मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों को गंगौर ओपी के एएसआइ योगेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह उर्फ भोली ने समझा बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




