नाबालिग के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

गोगरी : थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी एक दस वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा छेड़ छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते 16 मई की है. इस संबंध में पीड़ित नाबालिग की मां ने बुधवार को गोगरी थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव […]
गोगरी : थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी एक दस वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा छेड़ छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते 16 मई की है. इस संबंध में पीड़ित नाबालिग की मां ने बुधवार को गोगरी थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव शेरगढ़ निवासी उमेश यादव के पुत्र गोविन्द यादव (23) के उपर अपने पुत्री के साथ छेड़ छाड़ किये जाने की लिखित शिकायत की है.
जानकारी के मुताबिक 10 वर्षीय पीड़ित विगत 16 मई को दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के पास खेल रही थी इसी क्रम में आरोपित 23 वर्षीय गोविन्द यादव उसके पास पहुंचा और जबरन हाथ पकड़कर पास के आम के बगीचे में यह कहकर लेकर जाने लगा की चलो तुमको बगीचा में आम देंगे जब पीड़ित किशोरी बगीचा जाने से मना करने लगी तो नामजद गोविन्द ने जबरन बगीचा में ले गया और छेड़खानी करने लगा. किशोरी चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग बगीचा में पहुंचे तो गोविन्द किशोरी को छोड़कर भाग गया. घर पहुंचकर पीड़िता अपने माता पिता की घटना की जानकारी दी. घटना के दूसरे दिन पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.
लेकिन नामजद गोविन्द दबंग प्रवृति का है जिससे गांव वाले कुछ भी बोलने से परहेज करने लगे. लेकिन पीड़िता के परिजनों को लगातार गोविन्द के तरफ से धमकी दिये जाने के बाद पीड़ित के परिजन ने गोगरी थाना में बुधवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया की पीड़ित के परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत दिया गया है पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 178/18 दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है. और नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




