ठाकुरबाड़ी चौथम से चोरी की गयी मूर्ति बरामद

Updated at : 18 May 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरबाड़ी चौथम से चोरी की गयी मूर्ति बरामद

चौथम : थाना क्षेत्र अंतर्गत राधे कृष्ण ठाकुरबाड़ी चौथम से दिनांक 23 अप्रैल को अज्ञात चोरों द्वारा भगवान लड्डू गोपाल व राधे की मूर्ति चोरी कर ली गयी थी. इसके बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी. पुलिस की दबिश के कारण राधे की मूर्ति गुरुवार को कैथी के पास बीएन तटबंध पर फेंक दिया […]

विज्ञापन

चौथम : थाना क्षेत्र अंतर्गत राधे कृष्ण ठाकुरबाड़ी चौथम से दिनांक 23 अप्रैल को अज्ञात चोरों द्वारा भगवान लड्डू गोपाल व राधे की मूर्ति चोरी कर ली गयी थी. इसके बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी. पुलिस की दबिश के कारण राधे की मूर्ति गुरुवार को कैथी के पास बीएन तटबंध पर फेंक दिया गया. मां राधे की मूर्ति एक बोरे में भूसे डाल कर फेंक दिया गया था. जिसे सुबह ग्रामीणों ने देखा तो थाना को खबर दी. तत्पश्चात चौथम थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने वहां पहुंचकर ठाकुरबाड़ी के पंडित

को बुलवाया.
पंडित के अनुसार यह वही राधे मां की वही मूर्ति है, जो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी. इसके बाद मूर्ति को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, एएसआइ वीरेंद्र कुमार तथा पुलिस बल के साथ थाना पहुंचे. सवाल यह है कि कि राधे की मूर्ति फेंक कर लड्डू गोपाल की मूर्ति और मुकुट कहां ले गये चोर. राधे मां की मूर्ति के एक हाथ के पंजे को काटकर हटा दिया गया है. मौके पर पुलिस बल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन