बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में राशि निकासी का मामला, पुलिस ने आरोपित अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार

Published by : Priya Gupta Updated At : 07 Apr 2026 9:44 AM

विज्ञापन

कोर्ट में आज पेशी के दौरान (फोटो : प्रभात खबर)

Bokaro News: बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है. उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सीपी सिंह, प्रभात खबर बोकारो

Bokaro News: बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है. उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर (टीओ) गुलाब चंद उरांव द्वारा संबंधित मामले में बीएससिटी थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई.

जांच में सामने आई अनियमितता

आवेदन में टीओ ने लिखा है कि मामले की जांच प्रारंभ की गई. जांच के क्रम में कोषागार अभिलेखों एवं बैंक खातों से प्राप्त विवरणियों का परीक्षण किया गया. प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से निकाली गई राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया.

पत्नी के खाते में ट्रांसफर की गई राशि

टीओ के जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त राशि का स्थानांतरण पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय द्वारा अपनी पत्नी के बैंक खाते में कराया गया. मामले में तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपित अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है तथा सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उपायुक्त स्वयं पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

उपायुक्त के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया था. उन्हें निर्देशित किया था कि सभी बिंदुओं की गहन जांच करते हुए सही जानकारी पर आधारित स्थिति स्पष्ट करें. साथ ही, जांच कार्य पूर्ण कर 24 घंटे के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा था.

खातों को फ्रीज करने और कार्रवाई के निर्देश

उधर, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए. जांच में पाया गया कि उपेन्द्र सिंह के नाम पर वेतन मद से की गई निकासी सामान्य प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है और इसमें गंभीर अनियमितता की आशंका है. इसके बाद उपायुक्त ने संबंधित व्यक्ति और उससे जुड़े बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं, मामले में संबंधित के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बोकारो को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है.

इसे भी पढ़ें: कुंदा में गरीब किसान का 350 बोझा अरहर जलकर राख, आपसी रंजिश में जला दी साल भर की मेहनत

इसे भी पढ़ें: मांडू विधायक निर्मल महतो का आरोप, रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मामला

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola