लूट कांड का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 18 May 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
लूट कांड का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

फारबिसगंज : विगत छह जून 17 की देर शाम शहर के प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी अनिल प्रसाद साह के प्रतिष्ठान में हुई लूट कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को फारबिसगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रुपम कुमार पिता महेंद्र चौधरी संझा घाट खलीफा टोला मीरगंज पूर्णिया निवासी को फारबिसगंज पुलिस […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : विगत छह जून 17 की देर शाम शहर के प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी अनिल प्रसाद साह के प्रतिष्ठान में हुई लूट कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को फारबिसगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रुपम कुमार पिता महेंद्र चौधरी संझा घाट खलीफा टोला मीरगंज पूर्णिया निवासी को फारबिसगंज पुलिस ने मीरगंज पूर्णिया पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के अलावा जवान शामिल थे. इस मामले में कुख्यात सूरज यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके बाद बुधवार को उक्त कांड के एक अन्य आरोपित रुपम कुमार पिता महेंद्र चौधरी मीरगंज पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने इसकी पुष्टि की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन